Sunday, December 2, 2012

नानी तुम मेरी दादी होती

नानी तुम मेरी दादी होती
तो न जाना पड़ता तुमको मेरे घर से,
न सुनने पड़ते दुनिया के ताने,
ज़्यादा हक़ जमा पाती मैं तुम पर,
न करता आना कानी
वो बैंक वाला,
तुम्हारा अकाउंट खुलवाने में,
मेरा पता तुम्हारा पता होता,
न बनना पड़ता तुम्हे मेरा किराएदार
पता प्रमाण दिखाने के लिए,
मैं न तरसती रहती
तुम्हारे लड्डुओं के लिए
न तरसती रहती मैं
भरे पेट में भी तुम्हारी थाली से
एक निवाला चखने के लिए
न तरसती रहती मैं
तुमसे दो बातें करके सोने के लिए
नानी सुनो ना
या तो तुम इतनी अच्छी न होती
या तुम मेरी दादी होती। 


5 comments:

RV said...

Great one dear.....

RV said...
This comment has been removed by the author.
Unknown said...

I forgot ..somebody was explaining a poem to me, exactly same context and meaning..I must say this poem is really sweet..and that person is really great for me..

rashmi said...

good one :)

Neha said...

This is really beautiful. So touching!